क्या मैं रोजाना अपने बालों में नारियल तेल लगा सकती हूँ?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:23

बालों पर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे ये 5 फायदे

Coconut Oil benefits for Hair in Hindi: आप अपने बालों की समस्याएं दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Coconut Oil benefits for Hair: नारियल तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस तेल को सेहत और त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल के तेल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। नारियल का तेल बालों को मॉइश्चराइज करता है, बालों को मुलायम और शाइनी बनाता है। वैसे तो आप नारियल के तेल को बालों (Balo ke Liye Nariyal Tel ke Fayde) पर किसी भी समय और तरीके से लगा सकते हैं। लेकिन जब नारियल के तेल को बालों पर सही समय पर लगाया जाता है, तो इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिल सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बालों पर नारियल का तेल लगाने का सही समय क्या है? बालों पर नारियल का तेल कैसे लगाना चाहिए? या फिर बालों पर नारियल का तेल लगाने के फायदे क्या हैं? (Coconut Oil for Hair Benefits)
बालों के लिए नारियल तेल के फायदे- Coconut Oil benefits for Hair in Hindi
1. बालों को मॉइश्चराइज करे

नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो आप बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। नियमित रूप से बालों पर नारियल का तेल लगाने से बालों को नमी प्रदान होती है। बाल मुलायम, शाइनी और चमकदार बन सकते हैं।


2. बालों को टूटने से बचाए

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाए जाते हैं। यह गुण बालों की जड़ों में समा जाते हैं, जिससे बाल नारियल के तेल को जल्दी से अवशोषित कर लेते हैं। इससे बाल हाइड्रेट रहते हैं, बालों की फ्रिजीनेस कम होती है और बाल टूटने से बचते हैं। दरअसल, नारियल तेल बालों को जड़ से मजबूत बनाता है, जिससे बालों का टूटना बंद हो सकता है।
3. ड्राई स्कैल्प से छुटकारा दिलाए

अगर आपका स्कैल्प ड्राई है या फिर स्कैल्प पर डैंड्रफ है, तो आपके लिए नारियल का तेल फायदेमंद हो सकता है। नारियल का तेल स्कैल्प और बालों को नमी देता है, जिससे स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है।
4. इंफेक्शन से बचाए

नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको स्कैल्प में कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो नारियल का तेल इसे ठीक करने में कारगर साबित हो सकता है। स्कैल्प इंफेक्शन को ठीक करने के लिए नारियल के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।


5. हेयर ग्रोथ में लाभकारी

नारियल का तेल बालों के विकास में भी लाभकारी हो सकता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर बालों की प्रॉपर ग्रोथ नहीं हो पा रही है, तो ऐसे में नारियल का तेल फायदेमंद हो सकता है। बालों पर नारियल का तेल लगाने से हेयर ग्रोथ हो सकती है और आपको बालों की मनचाही लंबाई मिल सकती है।
बालों पर नारियल का तेल कब लगाएं?-

वैसे तो नारियल के तेल को दिन या रात किसी भी समय लगाया जा सकता है। लेकिन रात के समय इसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप रात को नारियल के तेल को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और सुबह किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info